HOME एलन मस्क को सोशलिस्टों के भय से नहीं आती नींद, इसलिए सोशलिज़्म...

एलन मस्क को सोशलिस्टों के भय से नहीं आती नींद, इसलिए सोशलिज़्म को कर रहे बदनाम

5
Elon Musk

पटना    (समाज वीकली)   शीर्ष अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क द्वारा सोशलिस्ट विचारधारा की हिटलर से तुलना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) ने कहा कि पूंजीवादी ताकतें सोशलिस्ट विचारधारा से भयभीत हैं। एलेन मास्क और उनके आका डोनाल्ड ट्रम्प को एकमात्र सोशलिस्ट विचारधारा के भय से रातों में नींद नहीं आती है। इसलिए वे अभी से ही सोशलिस्टों को बदनाम करने की साजिश में लग गये हैं।

उद्योगपतियों के कब्जे में जा रहा लोकतंत्र 
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि जिस प्रकार अमेरिका, भारत सहित विश्व के कई देशों में अप्रत्यक्ष रूप से उद्योगपतियों ने लोकतंत्र पर कब्जा कर लिया है एवं अपने अनुसार राष्ट्राध्यक्षों की नियुक्तियाँ करवा रहे हैं, ऐसे में आम लोग रिमोट का खिलौना बनकर रह गये हैं। अधिकतर देशों में उद्योगपति अपने रबड़ स्टांप नेताओं को पैसे और आधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बनवा दे रहे हैं। आम जनता द्वारा सरकार चुनने के लिये वोट डालने-गिनने इत्यादि की प्रक्रियाएँ एक फॉल्स फॉर्मलिटी बन कर रह गई हैं।

बढ़ती असमानता से सोशलिस्ट आंदोलनों का उभार तय 
इन हालातों की सामाजिक प्रतिक्रियास्वरूप निकट भविष्य में दुनिया भर में सोशलिस्ट आंदोलनों का आविर्भाव स्वाभविक हो गया है जिसका अंदाज एलन मस्क सहित शोषक मानसिकता वाले सभी शीर्ष उद्योगपतियों हो चुका है। इन उद्योगपतियों ने अपना यह आकलन डोनाल्ड ट्रम्प, नरेन्द्र मोदी जैसे अपने-अपने करीबी रबड़ स्टांप नेताओं को भी बता दिया है।

संपत्ति के पुनर्वितरण के डर से बदनाम किया जा रहा सोशलिज्म 
पूँजीवादियों को भय है कि सोशलिस्ट आंदोलन हुआ तो इन सबकी जैसे-तैसे लूटी गई अथाह संपतियों का आम लोगों में वितरण हो जायेगा। इसी बेचैनी में इन लोगों ने अभी से ही सोशलिस्ट विचारधारा को बदनाम करने का अभियान शुरू कर दिया है।

हिटलर से तुलना पूँजीवाद की रक्षात्मक रणनीति 
सोशलिस्टों की तुलना हिटलर से करके पूँजीवाद अभी से ही अपने बचाव की तैयारी में लग गया है। किंतु इसका बहुत ज्यादा कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि हर अति का अंत सुनिश्चित होता है। जिस प्रकार दुनिया भर में पूँजीवाद चरम पर पहुँच गया है, वैसे में आम लोगों की प्रतिक्रिया स्वाभविक है।

जनकल्याणकारी नीतियाँ अपनाने की सलाह 
सोशलिस्ट नेताओं ने तमाम पूंजीपतियों को सलाह देते हुए कहा कि अगर एलन मस्क जैसे पूंजीपति अपना-अपना बचाव चाहते हैं तो सोशलिस्ट विचारधारा को बदनाम करने के बजाय उन्हें अपने-अपने व्यवसाय की नीति में बदलाव कर उसे जनकल्याण के उद्देश्य से कार्य करना चाहिए ताकि समाज को टकराव की स्थिति से बचाया जा सके।

धनंजय कुमार सिन्हा
प्रदेश अध्यक्ष, बिहार
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

Previous articleਹੈਂਟਾਵਾਇਰਸ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਕਰੂਜ਼ ਜਹਾਜ਼ ਤੋਂ ਲਿਆਂਦੇ 20 ਬਰਤਾਨਵੀ 45 ਦਿਨਾਂ ਲਈ ਇਕਾਂਤਵਾਸ ’ਚ
Next articleElon Musk cannot sleep out of fear of Socialists, therefore defaming Socialism