HOME *बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुद्ध जयंती हर्षोल्लास के साथ...

*बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुद्ध जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई*

समाज वीकली यू के

जालंधर: बोधिसत्व डॉ. अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फूलपुर धनाल (जालंधर) में 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट मिशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सोहन लाल गिन्डा जी,उनके भाई श्री मुलख राज गिन्डा जी तथा और साथी,सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी,( धम्माचारी नागभूषण जी), आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी,स्कूल के विद्यार्थियों, अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:15 बजे पंचशील एवं त्रिरत्न वंदना से हुई, जिसे विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात 8:40 बजे से 9:15 बजे तक ध्यान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें आनापान सति एवं मेत्ता भावना का अभ्यास करवाया गया। इस ध्यान सत्र का संचालन धम्मचारी नागभूषण (हुस्सन लाल) द्वारा किया गया।

आगे कार्यक्रम में 9:30 बजे से 10:15 बजे तक विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध द्वारा पंचशील विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया गया। इसके बाद 10:30 बजे से 11:10 बजे तक विद्यार्थियों के साथ पंचशील पर चर्चा आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में 11:15 बजे से 12:00 बजे तक प्रश्नोत्तर सत्र रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने सवालों के माध्यम से विषय की गहराई को समझा। प्रिंसिपल साहिबा ने सभी छात्रों को संतोषपूर्ण उत्तर दिए तथा तथागत बुद्ध के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को पंचशील का पालन कर के जीवन को सार्थक बनाने को कहा।इसके उपरांत 12:10 बजे धम्मपालन गाथा का पाठ किया गया तथा 12:30 बजे सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन श्री एस. एल. गिंडा जी (यूके) ने बच्चों को बुद्ध पूर्णिमा का महत्व बताया और इसका पूरे संसार में प्रभाव बताया। उन्होंने बच्चों को बाबा साहेब तथा तथागत बुद्ध जी द्वारा दी शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर श्री मुलख राज गिन्डा जी (यूके ) ने दान परिमता निभाते हुए स्कूल के विकास के लिए पचास हजार रुपए दान स्वरूप दिये और स्कूल की व्यवस्था तथा शिक्षा प्रणाली की प्रशंसा की। प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध विशेष रूप से सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान बुद्ध के उपदेशों को जीवन में अपनाने और विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करना था।
पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442

Previous articleBuddha Purnima, celebrated on 01.05.2026 at Bodhi Vihar, Sooraiyur, Trichy, Tamil Nadu
Next articleਗਾਲਟ ਟ੍ਰੇਨ ਹਾਦਸੇ ਦੀ 70ਵੀਂ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ ਮੌਕੇ ਨਵੀਂ ਡਾਕੂਮੈਂਟਰੀ ਜਾਰੀ