HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अम्बेडकराइट मेहमानों ने किया स्कूल...

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अम्बेडकराइट मेहमानों ने किया स्कूल का दौरा

1

समाज वीकली यू के

जालंधर- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल, जालंधर में 23 अप्रैल 2025 को सरदार रत्न सिंह बैंस जी (USA), श्री हरभजन सिंह जी तथा उनके साथ तीन और महिलाओं ने स्कूल का दौरा किया। सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी ने उनका स्वागत किया। सरदार रत्न सिंह जी शुरू से ही बोधिसत्व बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की विचारधारा के साथ जुड़े रहें हैं तथा स्कूल के विकास में योगदान देते रहें हैं।

उन्होंने स्कूल को 42500 रुपए की धनराशि दान स्वरूप दी, जो बहुत ही सराहनीय है और दूसरों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक कार्यों को करने में अपनी उम्र को बाधा नहीं बनने दिया है तथा निरंतर सामाजिक कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने स्कूल की प्रशंसा की तथा इसके साथ जुड़े रहने का आश्वासन दिया। श्री हुसन लाल जी ने मेहमानों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया तथा मुख्य मेहमान सरदार रत्न सिंह बैंस जी को ‘संविधान’ की प्रति भेंट की तथा अन्य साथियों को ‘माता सावित्री बाई’ पुस्तक भेंट की।

स्कूल से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442

Previous articleMR S. L. GINDHA’S MEETING WITH MR. J. M. ABHANKAR M.L.C. MAHARASTRA
Next articleਅੰਬੇਡਕਰਵਾਦੀ ਮਹਿਮਾਨਾਂ ਨੇ ਬੋਧੀਸਤਵ ਅੰਬੇਡਕਰ ਪਬਲਿਕ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ