HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया...

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

3

समाज वीकली यू के

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। यह स्कूल इंटरनेशनल बुद्धिस्ट मिशन ट्रस्ट के संस्थापक तथा चेयरमैन श्री सोहन लाल गिन्डा जी रहनुमाई में बहुत अच्छे ढंग से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में डॉ. हर्ष वर्धन दुपहरे जी (USA) जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशेष अतिथियों में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट मिशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सोहन लाल गिंडा जी, स्कूल अध्यक्ष श्री राम लुभाया जी एवं उनके सुपुत्र श्री राज कुमार चौंकड़िया जी, IBMT के महासचिव इंजीनियर जसवंत राय जी, सोसायटी मेंबर श्री कृष्णमनी जी, सोसायटी मेंबर श्री रेशम महे जी, इंजीनियर मनजीत सिंह जी एवं उनकी धर्मपत्नी,सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी, ( धम्माचारी नागभूषण जी)उपस्थित रहे।इसके अलावा स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल साहिबा श्रीमती चंचल बौद्ध जी,सभी अध्यापक गण तथा विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य मेहमान द्वारा तिरंगा फहराने व राष्ट्रीय गान से हुई। तत्पश्चात मेहमानों द्वारा शम्मा रोशन की रस्म अदा की गई।कक्षा बारहवीं की छात्राओं द्वारा सभी को पंचशील ग्रहण करवाए गए। जिसमें सभी को शांति, करुणा और नैतिकता का संदेश दिया गया है। मंच संचालन अंजली गुप्ता और अमृता रानी द्वारा बहुत सुंदर ढंग से किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कविताएँ, देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने जीवन अनुभव को उनके साथ साझा किया तथा उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास,आत्मबल तथा मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस खास दिन पर अपने परिवार के सहयोग से स्कूल के लिए दो हजार sq.फीट का एक हॉल,जो कि स्कूल की अहम जरूरत है, बनवाने में ज्यादा से ज्यादा योगदान देने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर इंजिनियर जसवंत राय जी ने बच्चों को गणतंत्र का अर्थ बताते हुए वर्तमान की सामाजिक तथा राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत करवाया ,उन्होंने बच्चों को समझाते हुए कहा कि बाबा साहेब द्वारा बनाया गया संविधान अपने आप में संपूर्ण तथा सम्पन्न है , जिसमें हर वर्ग को विशेष स्थान दिया गया है, समान अधिकार दिए गए हैं,परंतु इसको संचालित करने वालों में त्रुटियां हैं, जिसके कारण समाज में आज भी भेद भाव तथा अन्याय प्रचलित है।उन्होंने बच्चों को जागरूक रहने तथा बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। माननीय सोहन लाल गिंडा जी ने बच्चों के साथ अपने मिशन तथा विज़न को साझा किया, जो कि 22 स्कूल बनाने का है तथा उसमें से चार स्कूल सुचारू ढंग से चल रहे हैं। *उनका मकसद सभी लोगों तक बेहतर शिक्षा पहुंचाना है।* इस मौके पर इंजीनियर मंजीत सिंह जी ने बच्चों को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, विचारों और संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया तथा बच्चों को जागरूक रहने और समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या महोदया ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। उन्होंने बच्चों को बाबा साहेब के बारे में ज्यादा से ज्यादा पढ़ने को कहा तथा उन्होंने बाबा साहब के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें सभी लोगों का मसीहा बताया,क्योंकि बाबा साहेब के द्वारा लिखा गया संविधान केवल किसी एक वर्ण,जात या धर्म के लिए नहीं,अपितु सभी लोगों के लिए समान है। इस तरह उन्होंने उन लोगों का भ्रम मिटाया जो बाबा साहेब को केवल दलितों का मसीहा मानते हैं। विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट के रूप में फल वितरित किए गए, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।

पूरा समारोह देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक चेतना का प्रतीक रहा। इसी तरह सभी गांवों मोहल्लों में पंचायतों को हमारे राष्ट्रीय त्यौहार मनाने चाहिए ताकि लोगों में राष्ट्रीय एकता तथा देश प्रेम की भावना बढ़े।

स्कूल से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी 9988393442

Previous articleGuru Ravidass – A Revolutionary Harbinger of Democratic Socialism
Next articleVIRK’S SPECIAL BIRTHDAY RAISES FUNDS FOR UK CHARITIES