HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रिटायर्ड IRS, चीफ इनकम टैक्स...

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रिटायर्ड IRS, चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर श्री बी. डी कलेर जी ने किया दौरा

3

समाज वीकली यू के

जालंधर- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर में श्री बी. डी. कलेर जी रिटायर्ड (IRS चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर) ने दौरा किया। वे एक सच्चे अम्बेडकरवादी हैं जो बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं।

स्कूल के चेयरमैन आदरणीय श्री सोहन लाल गिन्डा जी और सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी ने उनका स्वागत किया। वे स्कूल में एन सी सी कैडेट्स से मिले। कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने बच्चों को अच्छे देशभक्त तथा बाबा साहेब के विचारों पर चलने के लिए प्रेरित किया। वे शुरू से ही स्कूल के साथ जुड़े हुए है तथा स्कूल की हर तरह से सहायता करते हैं। उन्होंने इस बार भी स्कूल के विकास के लिए 1 लाख रूपए दान स्वरूप दिए। सोसायटी मेंबरों ने उनका धन्यवाद किया।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442

*इंस्टॉल करें समाज वीकली ऐप* और पाए ताजा खबरें
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous articleਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰ ਕੰਟਰੋਲ ਗੁਆ ਬੈਠੀ ਅਤੇ ਪਲਟ ਗਈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਚਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ।
Next articleਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ, ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਤੋਂ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ; ਦੋ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ