HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा तथा...

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा तथा दान किए दो कमरों का किया गया उद्घाटन

4

जालंधर (समाज वीकली)- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर में दिनांक 12 मई 2025 को बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। इस मौके पर इंटरनेशनल बुद्धिस्ट मिशन के फाउंडर तथा चेयरमैन श्री सोहन लाल गिन्डा जी यूके से, स्कूल के प्रेसिडेंट श्री राम लुभाया जी, सोसायटी मेंबर इंजीनियर श्री जसवंत राय जी, स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, सोसायटी मेंबर व धम्माचारी श्री हुसन लाल जी, समूह स्कूल स्टाफ तथा स्कूल के पांचवीं से बारहवीं के सभी विद्यार्थी शामिल हुए।

प्रोग्राम की शुरुआत तथागत बुद्ध जी की प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर के की गई। तत्पश्चात सभी ने त्रिशरण पंचशील ग्रहण किए तथा बुद्ध पूजा की। पूरे दिन की समय सारणी पहले से ही बना ली गई थी। धम्मचारी नागभूषण जी (श्री हुसन लाल जी) ने आनापान सती तथा मैत्री भावना मेडिटेशन के बारे में विस्तार से बताया तथा जीवन में इनके महत्व के बारे में बताया। तत्पश्चात मेडिटेशन करवाई गई। इसके बाद स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी द्वारा सभी को पंचशील के अर्थ तथा जीवन में इनके महत्व को अच्छे व सरल ढंग से समझाया। उसके बाद अध्यापकों द्वारा बच्चों को पंचशील तथा तथागत बुद्ध जी के जीवन को विस्तारपूर्वक वर्णित किया गया । उसके बाद बच्चों के ग्रुप बना दिए गए जिसमें वह आपस में पंचशीलों पर विचार विमर्श कर सकें तथा अपने जीवन से इनका संबंध जान सकें, इसके लिए उन्हें एक घंटे का समय दिया गया। फिर बच्चों को 15 मिनट का विराम दिया गया। उसके बाद बच्चों के द्वारा पंचशील व साधना से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिसका निवारण प्रिंसिपल साहिबा जी तथा अन्य अध्यापकों ने यथोचित उत्तर दे कर किया।

प्रिंसिपल साहिबा ने बच्चों को बुद्ध जी के जीवन के बारे में अधिक से अधिक पढ़ने के लिए कहा और उनके द्वारा दिए गए अष्ट मार्ग को अपने जीवन में अपनाने को कहा। उन्होंने बच्चों तथा अध्यापकों को रोजाना मेडिटेशन करने को प्रेरित किया। इस मौके पर श्री जसवंत राय जी ने बच्चों को तथागत बुद्ध जी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के चेयरमैन आदरणीय श्री सोहन लाल गिंडा जी ने बच्चों को बुद्ध के जीवन के बारे में बताते हुए बच्चों को अच्छे कर्म करने के लिए कहा।

इस मौके पर अम्बेडकरी मिशनरी साथी इंजीनियर प्रशोतम लाल जी (रिटायर्ड एसडीओ) तथा श्रीमती सुरजीत कुमारी जी ने अपनी स्वर्गीय पुत्री डॉ. गीतू लग्गू जी (USA) की याद में स्कूल को एक कमरा दान दिया। अम्बेडकरी मिशनरी स्व. श्री मोहन लाल करीमपुरी जी (कैनेडा, vpo. करीमपुरी ज़िला SBS नगर) की याद में उनके परिवार ने स्कूल को एक कमरा बनवाया गया। जिसका उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन सर, प्रेसिडेंट सर, सोसायटी मेंबर, प्रिंसिपल साहिबा तथा अन्य मेहमानों द्वारा किया गया।

इस मौके पर तथागत बुद्ध जी द्वारा दी शिक्षा दानपरिमता के महत्व को देखते हुए श्री बी. डी. कलेर जी, जो पहले भी स्कूल की आर्थिक सहायता करते रहे हैं (IRS रिटायर्ड चीफ़ कमिश्नर इनकम टैक्स) तथा उनके परिवार ने स्कूल के फर्नीचर के लिए 1 लाख दान स्वरूप दिया। श्री कुलविंदर सिंह जी (AGE, डिपार्टमेंट MES), श्री अशोक कुमार (AGE) तथा श्री हरजिंदर सिंह जी (AGE) ने स्कूल को अलमारिया दानस्वरूप दी। अंत में स्कूल के प्रेसिडेंट श्री राम लुभाया जी ने दानवीर सज्जनों का धन्यवाद किया तथा और लोगों को दानपरिमता अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी को बुद्ध जी के जीवन से सीख लेने को कहाl अंत में सभी को खीर बांटी गई।

स्कूल के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442

 

Previous article65 ਸਾਲ ਦੀ ਉਮਰ ਵਿੱਚ, ਦਾਦੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਪੋਤੇ ਨਾਲ 10ਵੀਂ ਦੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਪਾਸ ਕੀਤੀ, ਇੰਟਰਨੈੱਟ ‘ਤੇ ਖੂਬ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਾ ਹੋਈ
Next articleਬੋਧੀਸਤਵ ਅੰਬੇਡਕਰ ਪਬਲਿਕ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਬੁੱਧ ਪੂਰਨਿਮਾ ਮਨਾਈ ਗਈ ਅਤੇ ਦੋ ਦਾਨ ਕੀਤੇ ਕਮਰਿਆਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ