HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जिंदगी – ए – आस...

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जिंदगी – ए – आस संस्था की मदद से लगाया मुफ्त मेडिकल कैंप

3

समाज वीकली यू के-

जालंधर- बोद्धिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल, जालंधर में 5 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को जिन्दगी–ए–आस संस्था के सहयोग से मेडिकल कैंप लगाया गया।संस्था के अध्यक्ष कर्नल सरबजीत सिंह सोखी जी लोगों को सेहत संबंधी सुविधाएं तथा जागरूकता फैलाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कैंप में सामान्य जांच, रक्त जांच, आंखों की जांच, दांतों की जांच, औरतों के रोगों की जांच, जरूरतमंदों की आंखों का ऑपरेशन तथा विशेष रूप से ‘रक्त दान’ शामिल था। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था, जो गरीबी तथा महंगाई के कारण समय से अपनी बीमारी की जांच नहीं करवा पाते और अपने जीवन से हाथ धो बैठते हैं। इस कैंप का उद्घाटन इंजीनियर श्री परमजीत सिंह जी सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर द्वारा किया गया,वह बाबा साहब के विचारों तथा तहत बुद्ध जी के दिए मार्ग का अनुपालन करते हैं और समाज सेवा के कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं। इस कैंप में ज़िंदगी –ए– आस की डिस्पेंसरी और सभी डॉक्टरों की टीम डॉ० कमलजीत सरोआ जी, (दांतों की जांच के लिए, सरोआ डेंटल क्लीनिक जालंधर), डॉ० अरुण वर्मा जी, डॉ. गुरप्रीत कौर जी और डॉ. सोनीत ठाकुर जी (नेत्र विशेषज्ञ, जालंधर), डॉ० रूपिंदरजीत कौर जी रक्तदान समूह की हेड तथा उनकी टीम, स्टाफ नर्स गगनदीप कौर जी, डॉ. पूनम रोजी जी,स्टाफ नर्स खुशी जी ( जनरल चैक अप के लिए), मेडिकल टेक्नोलॉजी डॉ. MD कृष्णा गोयल जी, लेबोरेट्री टीम गुरप्रसाद मोहित कुमार जी,ममता जी, प्रियंका शर्मा जी, राजकुमार जी ( लैब टेक्नीशियन,सिनर्जी लैब ) अपनी टीम के साथ मौजूद थे। इनके साथ डॉ. सुभाष जी, डॉ. विनय शील जी, डॉ. रुशाली जी, (डॉ. सहोता जी रिटायर्ड CMO) ने भी उत्तम सहयोग दिया।इस निशुल्क कैंप का फायदा लेने के लिए करीब 600 लोग पहुंचे, जिसमें आंखों की जांच करवाने वाले लगभग 120 सामान्य जांच करवाने वाले 100, खून जांच करवाने वाले 190, दांतों की जांच करवाने वाले लगभग 70, तथा खून दान करने वाले 34 लोग शामिल हुए।

इस कैंप में जिंदगी–ए –आस संस्था के सदस्यों कर्नल सरबजीत सिंह सोखी जी ( संस्था के अध्यक्ष ),सूबेदार बलजीत सिंह जी,मेंबर इंजीनियर श्री अवतार सिंह जी व अन्य मेंबरो ने मौजूद रह कर कैंप का निरीक्षण किया। इस कैंप को सफ़ल बनाने हेतु बोद्धिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, स्कूल सोसायटी के प्रेजिडेंट श्री रामलुभाया जी, (Dhamachari Nagbhushan) सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी, श्री कृष्ण मनी जी, श्री रेशम लाल महे जी, श्री रेशम भट्टी जी,श्री रोशन लाल जी और स्कूल के टीचिंग स्टाफ और नॉन –टीचिंग स्टाफ तथा बच्चों ने पूरी लगन और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का पालन किया। आगंतुकों के लिए चाय और बिस्कुट उपलब्ध कराए गए। रक्तदान करने वालों को जिंदगी– ए– आस की तरफ से सराहना सर्टिफिकेट तथा इनाम दिए गए ताकि उनसे और लोगों को भी प्रोत्साहन मिल सके। उनके लिए डाइट का विशेष प्रबंध किया गया था। अंत में स्कूल के सोसायटी मेंबर तथा स्कूल की प्रिंसिपल साहिबा ने सभी डॉक्टरों का धन्यवाद किया तथा सम्मान चिह्न दिया। सभी के लिए लिए खाने का प्रबंध भी किया गया था। सभी ने इस नेक काम की सराहना की।

स्कूल के बारे में किसी तरह की भी जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी 9988393442

Previous articlePakistan’s Duplicitous Support for Palestine
Next articleਬੋਧੀਸਤਵ ਅੰਬੇਡਕਰ ਪਬਲਿਕ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ-ਏ-ਆਸ ਸੰਸਥਾ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਇੱਕ ਮੁਫ਼ਤ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ