HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्रद्धांजलि समारोह

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्रद्धांजलि समारोह

14

समाज वीकली यू के

जालंधर- आज दिनांक 20 मई 2026 को बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर में एक्स सूबेदार चरण सिंह जी तथा श्रीमती कृष्णा देवी जी के सपुत्र,श्रीमती रामला देवी जी के पति, रेणु,रणदीप तथा राहुल के पिता जी ,श्री जसवंत सुंडा जी तथा श्रीमती निर्मला सुंडा जी के अंकल स्वर्गीय राम पाल राही जी की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भावुक एवं श्रद्धा से परिपूर्ण रहा। विद्यालय परिवार एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत श्री रामपाल राही जीको श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर समाज के सम्मानित सदस्य और इंटरनेशनल बुद्धिस्ट मिशन ट्रस्ट के संस्थापक तथा चेयरमैन श्री सोहन लाल गिन्डा जी, विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी, समस्त अध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय राम पाल राही जी के सामाजिक योगदान, सरल स्वभाव, शिक्षा के प्रति समर्पण एवं समाज सेवा की भावना को याद करते हुए उन्हें एक महान व्यक्तित्व बताया। सभी ने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

विशेष रूप से सोहन लाल गिन्डा जी ने अपने संबोधन में कहा कि राम पाल राही जी ने हमेशा समाज को जोड़ने और शिक्षा के माध्यम से लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहते हैं। उन्होंने बताया कि बीते 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती पर उन्होंने अम्बेडकरी विचारधारा पर चलने वाले एक स्कूल बनाने की घोषणा की थी, परन्तु अकस्मात ही उनकी मृत्यु हो गई। उनके इस सपने को पूरा करने के लिए उनके परिवार तथा स्कूल के चेयरमैन समेत समस्त ट्रस्टी मेंबरों ने एक साथ सहयोग का विचार किया।

इस मौके पर श्री हुसन लाल (Dhammachari Nagbhushan)जी ने उनकी शख्सियत के बारे में बताते हुए कहा कि वे सच्चे मिशनरी थे तथा उनमें दान परिमाता की भावना भरी हुई थी। उन्होंने शिक्षा के विकास के लिए दान दिया उन्होंने गरीब बच्चों की शिक्षा का प्रबंध भी किया।
इस मौके पर श्रीमती चंचल बौद्ध जी ने बच्चों को उनके जीवन से सीखने को कहा तथा मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।अंत में सभी ने उनके परिवार के लिए मंगल Maitree करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी से जल्दी उबरने तथा बौद्ध धम्म पर चलते हुए प्रकृति की इस सच्चाई को ग्रहण करने की शक्ति देने की कामना की।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442

Previous articleਮਾਵਾਂ ਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਟੀਕਾਕਰਣ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ : ਡਾ. ਸਤਿੰਦਰਜੀਤ
Next articleएक अद्वितीय राजबंशी साहित्यक किताब की समीक्षा