समाज वीकली यू के
जालंधर– बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर में 1 अक्टूबर 2025 को डॉ. रणजीत सिंह फुलिया जी (हरियाणा ) ने तीसरी से बारहवीं तक के बच्चों को भाषा ज्ञान, बातचीत कौशल, चरित्र विकास से संबंधित कलास ली। सर्वप्रथम स्कूल की तरफ से बुके देकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बच्चों के बेसिक ज्ञान का निरीक्षण करने के लिए अपने तैयार किए हुए टेस्ट लिए।बच्चों ने बड़े उत्साह से टेस्ट दिए।
डॉ. रंजीत सिंह फुलिया जी एक प्रमुख शिक्षाविद, प्रेरणादायक वक्ता तथा प्रोत्साहक हैं। वह हरियाणा तथा पड़ोसी राज्यों के एक हज़ार प्राइवेट स्कूलों तथा शिक्षक संस्थानों में जा कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित तरह उनका मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने पब्लिक प्रशाशन में phD की डिग्री हासिल की है। वह एक अच्छे लेखक भी हैं, उन्होंने आठ किताबें लिखीं तथा अनुवाद की हैं। बच्चों ने उनका लैक्चर बहुत ध्यान से सुना और उनसे बहुत कुछ सीखा। उनका मकसद गांव के बच्चों में अंग्रेजी भाषा के प्रति झिझक को दूर करना है।उन्होंने बच्चों की बेसिक इंग्लिश में होने वाली गलतियों को भी दूर किया। जिन बच्चों ने उनके सवालों के सही जवाब दिए उन्होंने उन्हें ग्रामर की पुस्तक इनाम में दी। अंत में स्कूल की प्रिंसिपल साहिबा श्रीमती चंचल बौद्ध जी, सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी ने उनका धन्यवाद करते हुए उन्हें ’बुद्ध और उनका धम्म ’ पुस्तक देकर सम्मानित किया।
स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442




