HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फूलपुर धनाल (जालंधर) में संस्थापक एवं...

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फूलपुर धनाल (जालंधर) में संस्थापक एवं चेयरमैन श्री सोनलाल गिंडा जी का जन्मदिवस मनाया गया

3

समाज वीकली यू के

जालंधर- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फूलपुर धनाल (जालंधर) में विद्यालय के चेयरमैन तथा इंटरनेशनल बुद्धिस्ट मिशन के चेयरमैन तथा संस्थापक श्री सोहन लाल गिंडा जी को स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी धम्माचारी नागभूषण जी,समस्त स्कूल स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने उन्हें उनके जन्मदिवस पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय में श्री मुलख राज जी(सेवानिवृत्त सहायक अभियंता) तथा श्री सरवन सिंह भट्टी जी (सेवानिवृत्त आयकर निरीक्षक) ने विशेष रूप से विद्यालय का दौरा किया और उन्हें बोधिसत्व बी साहेब अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी की मेंबरशिप ली। सभी उपस्थित सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भी शिक्षा, समाज सेवा और अंबेडकर मिशन को आगे बढ़ाने में सक्रिय योगदान देंगे।

कार्यक्रम के दौरान श्री हुसन लाल जी ने श्री सोहन लाल गिन्डा जी के बारे में बताते हुए कहा कि श्री सोनलाल गिंडा जी पिछले कई दशकों से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मिशन को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाने के उद्देश्य से 22 विद्यालय स्थापित करने का संकल्प लिया है, जिनमें से कई विद्यालय सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उनके सेवा-भाव, परिश्रम और दूरदर्शी सोच से सभी ने प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

इस शुभ अवसर पर इंजीनियर कृष्ण मन्नी तथा श्री रेशम लाल जी (रिटायर्ड सीनियर मैनेजर) विशेष रूप से उपस्थित हुए।
सभी ने श्री सोनलाल गिंडा जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा उनके सामाजिक एवं शैक्षिक मिशन की निरंतर सफलता की मंगलकामना की।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442

Previous articleਟਾਟਾ ਮੋਟਰਜ਼ ਨੇ ਹੈਰੀਅਰ ਅਤੇ ਸਫਾਰੀ ਦਾ ‘ਸਟੀਲਥ ਐਡੀਸ਼ਨ’ ਲਾਂਚ ਕੀਤਾ; ਕੀਮਤ ਜਾਣੋ