समाचार *बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एन आर आई साथी ने...

*बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एन आर आई साथी ने किया दौरा*

समाज वीकली यू.के.

जालंधर- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर में तिथि 24 फरवरी 2026 को एन.आर. आई.श्री नछतर पॉल जी, रिटायर्ड अध्यापक साईं दास स्कूल जालंधर (वर्तमान ऑस्ट्रेलिया में ) उनके साथ श्री सतनाम सिंह जी ने स्कूल का दौरा किया। यह स्कूल इंटरनेशनल बुद्धिस्ट मिशन ट्रस्ट के संस्थापक तथा चेयरमैन श्री सोहन लाल गिन्डा जी की रहनुमाई में बहुत अच्छे ढंग से चलाया जा रहा है।

प्रिंसिपल साहिबा श्रीमती चंचल बौद्ध जी तथा सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी (धम्माचारी नागभूषण जी) ने फूल देकर उनका स्वागत किया।मेहमानों ने पूरे स्कूल को देखा और इसकी सराहना की। उन्होंने स्कूल की शिक्षा प्रणाली की भी प्रशंसा की। उन्होंने अध्यापकों से मुलाकात करते हुए उन्हें सच्ची लगन व निष्ठा से अपना कार्य करने को प्रेरित किया। श्री नछतर पॉल जी बाबा साहेब के विचारों पर चलते हैं तथा स्कूल के गरीब बच्चों की आर्थिक सहायता करते हैं, वे स्कूल को हर साल 11,000 रुपए देते हैं। इसके लिए स्कूल मैनेजमेंट ने उन्हें आभार व्यक्त किया तथा उन्हें ‘संविधान’ की प्रति भेंट की। उनके साथ आए साथी श्री सतनाम सिंह जी को माता सावित्री बाई फुले पुस्तक भेंट की।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442

Previous articleIndia and Israel: The Big Defence Deal
Next articleSAMAJ WEEKLY = 28/02/2026