समाज वीकली यू के
जालंधर- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर में तिथि 14 नवंबर 2025 को इंजीनियर श्री दर्शन कुमार कलेर जी( रिटायर्ड डिप्टी चीफ़ इंजीनियर) ने स्कूल का दौरा किया। स्कूल की प्रिंसीपल साहिबा श्रीमती चंचल बौद्ध जी सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी तथा अध्यापकों ने फूलों से उनका स्वागत किया। वे बाबा साहेब के विचारों पर चलते हैं तथा मिशन को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं।दोनों बेटे इंजीनियर
हैं। उनके पोते एकलव्य कलेर को M.Tech में IIT Bombay में चयनित किया गया है। उन्होंने स्कूल के बच्चों के लिए प्रतियोगी एग्जाम के लिए उनकी सारी पुस्तकें दी ताकि यहां के छात्र भी,जो महंगी पुस्तकें नहीं खरीद सकते, वे भी बिना मुश्किल के इन्हें पढ़ सकें। उन्होंने बोधिसत्व बाबा साहेब अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी की मेंबरशिप भी ग्रहण की। स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल साहिबा तथा श्री हुसन लाल जी ने उनका धन्यवाद किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया।
स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें
श्री हुसन लाल जी: 9988393442
*इंस्टॉल करें समाज वीकली ऐप* और पाए ताजा खबरें
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly



