HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक स्कूल में मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी...

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक स्कूल में मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाशपर्व

1

समाज वीकली यू के

जालंधर- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल, जालंधर में 4 नवंबर 2025 को जगतगुरू श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाशपर्व मनाया गया। जिसमें स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, अध्यापकगण तथा विद्यार्थी शामिल हुए। सर्व प्रथम श्री गुरु नानक देव जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा ने इस दिन से संबंधित जानकारी दी। जिसमें श्री गुरु नानक जी के संपूर्ण जीवन तथा उनकी शिक्षाओं को विस्तार से बताया गया।

स्कूल की अध्यापिका श्रीमती रंजना जी ने गुरुपर्व से संबंधित अपने विचार पेश करते हुए बच्चों को सच तथा नेकी के राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल के सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी द्वारा अपने विचार पेश किए गए। उन्होंने बच्चों को उनके जीवन से सीखने, सही ज्ञान अर्जित करने तथा पाखंडों से दूर रहने को प्रेरित किया। उन्होंने गुरु नानक जी की शिक्षाओं पर चलते हुए सभी को जात पात के बंधनों से निकल कर इंसानियत धर्म अपनाने को कहा। इस मौके पर बच्चों ने कविताएं भी पेश की। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी ने इस मौके पर सभी को बधाई दी तथा श्री गुरु नानक जी की शिक्षाओं तथा उनके शब्दों को समझ के सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को तर्कपूर्ण सोच अपनाने को कहा और सबके साथ प्रेम पूर्वक रहने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442

Previous articleਮਨੀਪੁਰ ਵਿੱਚ, ਅੱਤਵਾਦੀਆਂ ਨੇ ਫੌਜ ਦੇ ਜਵਾਨਾਂ ‘ਤੇ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਕੀਤੀ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਜਵਾਬੀ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਵਿੱਚ ਚਾਰ ਮਾਰੇ ਗਏ।
Next articleThe Success of “The Life of a Showgirl”