HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक स्कूल में श्री सुरिंदर सिंह अमर जी (रिटायर्ड जेई...

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक स्कूल में श्री सुरिंदर सिंह अमर जी (रिटायर्ड जेई BSNL) ने किया स्कूल का दौरा

1

समाज वीकली यू के

जालंधर – बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल, जालंधर में 6 अगस्त 2025 को श्री सुरेंद्र सिंह अमर जी (रिटायर्ड जे ई BSNL) ने स्कूल का दौरा किया। स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी तथा सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी (धम्माचारी नागभूषण जी) ने फूल देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने स्कूल की काफी प्रशंसा की। उनको स्कूल का प्रबंध तथा अनुशासन बेहद पसंद आया। उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा कि पहले उनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी नहीं थी। उनके पिता जी ने बुद्धिज़्म अपनाया और बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी के विचारों से जुड़े। इन्होंने भी बाबा साहब के विचारों को अपनाया तथा बाबा साहब की दिखाई राह पर चलते हुए उनकी अच्छे पद पर नियुक्ति हो गई। उनकी तीन बेटियां हैं, जो सुशिक्षित हैं। सबसे बड़ी बेटी नई दिल्ली में अंडर सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। उनका पूरा परिवार बहुत ही नेक तथा समाज के विकास के लिए प्रयासरत है।

श्री सुरिंदर सिंह अमर जी तथा उनकी पत्नी श्रीमती सुदर्शन कुमारी जी (रिटायर्ड अध्यापिका) ने दानपरिमता की भावना को निभाते हुए स्कूल के विकास के लिए क्रमशः 10,000 रुपए तथा 11,000 रुपए दान स्वरूप दिए। प्रिंसिपल साहिबा तथा स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी ने उनका धन्यवाद किया।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: (धम्माचारी नागभूषण जी) 9988393442

Previous articleਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਅਤੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਵਰਗ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਲੈਂਡ ਪੂਲਿੰਗ ਨੀਤੀ ਖਿਲਾਫ ਸੜਕਾਂ ‘ਤੇ
Next articleSAMAJ WEEKLY = 07/08/2025