HOME बाबा साहब डॉ आंबेडकर के परम सहयोगी नानक चंद रत्तू जी के...

बाबा साहब डॉ आंबेडकर के परम सहयोगी नानक चंद रत्तू जी के स्मृति दिवस पर हम उन्हें नमन करते हैं

4

समाज वीकली यू के

नानक चंद रत्तू भारत के प्रथम कानून मंत्री और संविधान निर्माता बाबा साहेब डाॅ भीमराव आंबेडकर के सबसे करीबी और निजी सहायक थे। वे नौकरी की तलाश में पंजाब से दिल्ली आए और डाॅ आंबेडकर के लिए एक सरकारी कर्मचारी के रूप में काम किया।

डाॅ आंबेडकर के पद से इस्तीफा देने के बाद भी, रत्तू उनके लिए काम करते रहे और उनकी अधिकांश रचनाओं को टाइप किया, जिनमें “द बुद्ध एंड हिज़ धम्म” और “रिडल्स इन हिंदूइज़्म” की पांडुलिपियाँ भी शामिल हैं।

डाॅ आंबेडकर के महापरिनिर्वाण के बाद, उन्होंने डॉ आंबेडकर के जीवन पर किताबें लिखीं जो 1990 के दशक में प्रकाशित हुईं।

बाबा साहेब के अंतिम वर्षोें में भी उन्होंने पूरी निष्ठा एंव समर्पण के साथ बाबा साहेब की सेवा की। उनके स्मृति दिवस पर हम उन्हें नमन करते हैं।

Previous articleThe Cricket Handshake Saga: When Politics Overrides Sportsmanship
Next articleਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾ. ਅੰਬੇਡਕਰ ਦੇ ਮਹਾਨ ਸਾਥੀ ਨਾਨਕ ਚੰਦ ਰੱਤੂ ਜੀ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਬਰਸੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ ਕਰਦੇ ਹਾਂ