लखनऊ (समाज वीकली) आल इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट की राष्ट्रीय कार्य समिति ने कहा है कि अशोका यूनीवर्सिटी के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की गिरफ़्तारी अनुचित है। उनकी पोस्टों का एआईपीएफ टीम ने अध्ययन किया है, इसमें कहीं भी कुछ भी देश विरोधी, महिला विरोधी तथा सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने वाली बात का उल्लेख नहीं है और इसमें राजद्रोह जैसी कोई बात नहीं है। सभी लोग इस गिरफ्तारी को गैर वाजिब मान रहें है जिससे एआईपीएफ भी सहमत है।
अत: हरियाणा सरकार को अभिव्यक्ति की संवैधानिक स्वतंत्रता के अधिकार का सम्मान करते हुए प्रो. अली खान को तुरंत रिहा करना चाहिए और उनके विरुद्ध लगाए गए फर्जी केसों को वापस लेना चाहिए।
एआईपीएफ राष्ट्रीय कार्य समिति की तरफ से!
एस. आर. दारापुरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट।



