HOME इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी को...

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी को तत्काल रिहा किया जाए

1

समाज वीकली यू के

लखनऊ 2 जुलाई 2025- रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे आजाद समाज पार्टी के प्रयागराज जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी की पत्नी कुमुद ने फोन पर बताया कि आज सुबह 5 बजे के करीब खरकौनी नैनी, प्रयागराज से एसटीएफ ने उनके पति को उठा लिया, अब तक उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि देर रात में दिनेश से उनकी बात हुई थी।

दिनेश की पत्नी कुमुद ने डीजीपी उत्तर प्रदेश से अपने पति दिनेश चौधरी की सुरक्षा व सकुशल घर वापसी की गुहार की है। डीजीपी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि 29/6/2025 को आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष होने के नाते चन्द्रशेखर आजाद के स्वागत में वे जुटे थे। उनको एयरपोर्ट लेने गए थे। जिसके बाद वह चंद्रशेखर आजाद के साथ पूरे दिन सर्किट हाउस में रहे। सर्किट हॉउस में दिनेश की मौजूदगी की पुष्टि वीडियो और फोटो के माध्यम से की जा सकती है। ऐसे में इलाहाबाद में हुई किसी घटना में वे शामिल नहीं थे।

राजीव यादव
9452800752

Previous articleकरछना, प्रयागराज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का सरकार के इशारे पर उत्पीड़न- रिहाई मंच
Next articleSAMAJ WEEKLY = 03/07/2025