HOME मैदान में दम, मंच पर सम्मान: 55वीं केविएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का...

मैदान में दम, मंच पर सम्मान: 55वीं केविएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

5
समापन समारोह में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सूरानुस्सी के छात्र अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में देश भर के 1786 खिलाड़ियों का लगा कुंभ; जयपुर, चेन्नई और दिल्ली का विभिन्न स्पर्धाओं में दबदबा

श्री अनुराग भटनागर उपायुक्त महोदय द्वारा मुख्य अतिथि एम. एफ. फ़रूकी (IPS) राज्य शस्त्र पुलिस (पंजाब) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का हरित स्वागत करते हुए।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (जालंधर),,   (समाज वीकली)    केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (बालक वर्ग) का रविवार को अत्यंत गौरवपूर्ण और हर्षोल्लास से भरे समारोह के साथ भव्य समापन हुआ। खो-खो, कबड्डी, मुक्केबाज़ी, बैडमिंटन और निशानेबाज़ी जैसी प्रमुख स्पर्धाओं से सजी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 25 क्षेत्रीय संभागों से आए लगभग  1786 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने 282 अनुरक्षकों के मार्गदर्शन में अपनी अद्भुत खेल भावना, कौशल और समर्पण का प्रदर्शन किया।

समारोह में एम.एफ. फ़रूक़ी (IPS) ,राज्य शस्त्र पुलिस (पंजाब) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। केन्द्रीय विद्यालय संगठन (चंडीगढ़ संभाग) के उपायुक्त श्री अनुराग भटनागर, सहायक आयुक्त, श्री पी.सी. तिवाड़ी और श्री आर. सी. शर्मा  सहित चंडीगढ़ संभाग के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, तकनीकी सदस्य एवं पर्यवेक्षक कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे।
प्रतियोगिता परिणाम एवं विजेता संभाग इस प्रकार रहे –

कबड्डी (अंडर-14): वाराणसी संभाग  प्रथम स्थान पर रहा, जबकि पटना द्वितीय (रजत) और रांची तृतीय (कांस्य) स्थान पर रहे और कबड्डी (अंडर-17): चेन्नई संभाग ने स्वर्ण पदक जीता, जयपुर ने रजत और आगरा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

श्री अनुराग भटनागर उपायुक्त महोदय एवं मुख्य अतिथि एफ.एम. फ़रुकी(IPS) द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान करते हुए।
खो-खो (अंडर-14): आगरा संभाग ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। एर्नाकुलम दूसरे और जम्मू तीसरे स्थान पर रहाऔर खो-खो (अंडर-17):  लखनऊ संभाग ने  स्वर्ण पदक  हासिल किया, जबकि आगरा ने रजत और गुवाहाटी ने कांस्य पदक जीता।
मुक्केबाजी (Boxing Championship): दिल्ली संभाग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (प्रथम स्थान) हासिल किया। आगरा को रजत और गुरुग्राम को  कांस्य पदक   मिला।
निशानेबाजी (10m Championship): जयपुर संभाग ने बाजी मारते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि चेन्नई को रजत और दिल्ली को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
बैडमिंटन: चेन्नई संभाग ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हैदराबाद ने रजत और गुवाहाटी ने कांस्य पदक हासिल किया।

एम.एफ. फ़रूक़ी (IPS) ,राज्य शस्त्र पुलिस (पंजाब) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने अपने करकमलों से विजताओं को पदक और ट्रॉफी प्रदान की | ओजस्वी संबोधन में मुख्य अतिथि एम.एफ. फ़रूक़ी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल जीवन जीना सिखाते हैं और चुनौतियों का सामना करने का साहस देते हैं। उन्होंने कहा कि मैदान में जीत और हार दोनों ही स्थितियाँ आती हैं, लेकिन खेल की असली शिक्षा यही है कि जीत में विनम्रता और हार से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

समारोह के दौरान छात्र भांगड़ा लोकनृत्य प्रस्तुत करते हुए।
श्री अनुराग भटनागर उपायुक्त महोदय , मुख्य अतिथि एफ.एम. फ़रूकी (आईपीएस) एवं अन्य गणमान्य सदस्य।
मुख्य अतिथि ने यह भी कहा कि बार-बार प्रयास करके लक्ष्य तक पहुँचना ही जीवन का सार है। गिरकर उठना और फिर से दौड़ना ही खेल भावना है। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि सकारात्मक दृष्टिकोण ही सफलता की कुंजी है और यदि सोच सकारात्मक हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा भव्य मंच सज्जा की सराहना करते हुए मेजबान चंडीगढ़ संभाग को सफल आयोजन की बधाई दी।
सहायक आयुक्त श्री पी.सी. तिवाड़ी  ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के उत्कृष्ट सहयोग और प्रबंधकीय योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल मैदान, सुरक्षित एवं आरामदायक आवास, पौष्टिक आहार तथा त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों, पर्यवेक्षकों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह के अंत में ससम्मान ध्वज का अवरोहण (Flag Lowering) किया गया और इसी के साथ केविएस की 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता आधिकारिक रूप में संपन्न  हुई |
        प्राचार्य
Previous articleनागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण !
Next articleਸਮੁੰਦਰੀ ਕਿਨਾਰਿਆਂ ਨੇੜੇ ਭੂਰੇ ਪੈਲਿਕਨਾਂ ਦੀ ਵਧੀ ਆਮਦ ਨੇ ਪੰਛੀ ਪ੍ਰੇਮੀਆਂ ਦੀ ਦਿਲਚਸਪੀ ਵਧਾਈ