एलपीयू फगवाड़ा, जालंधर (समाज वीकली) केन्द्रीय विद्यालय संगठन की 55 वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) के दूसरे दिन सुचारू आयोजन में एलपीयू के मैदानों पर रोमांच चरम पर रहा। देशभर के 25 संभागों से आए खिलाड़ियों ने अपने कौशल, आत्मविश्वास और खेल भावना से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया दिन की शुरुआत बैडमिंटन,कबड्डी,मुक्केबाज़ी, निशानेबाजी और खो-खो के अंडर-14,17 और 19 बालिका
वर्ग प्रतिस्पर्धात्मक खेलों से हुई। कबड्डी अंडर-14 बालिका वर्ग में कोलकाता,मुम्बई,आगरा,भोपाल,देहरादून, चेन्नई,जयपुर,जम्मू , जबलपुर, पटना गुवाहाटी और लखनऊ जयपुर और पटना संभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले अपने नाम किए। मुक्केबाज़ी अंडर-17 बालिका वर्ग 38 kg भार वर्ग में सिलचर,गुरुग्राम ,लखनऊ,आगरा,दिल्ली और जयपुर 44 kg भार वर्ग में गुरुग्राम,मुम्बई,दिल्ली और चंडीगढ़ 46 kg भार वर्ग में दिल्ली,सिलचर,तिनसुकिया,भोपाल,चेन्नई पटना और जयपुर 48 kg भार वर्ग में दिल्ली,जयपुर,जबलपुर,मुम्बई,गुरुग्राम और बेंगलुरु 50 kg भार वर्ग में वाराणसी ,लखनऊ,हैदराबाद,देहरादून,दिल्ली,और गुरुग्राम 52 kg भार वर्ग में गुवाहाटी और रांची संभाग, 54 kg भार वर्ग में एर्नाकुलम,कोलकाता आगरा, वाराणसी,जयपुर ,मुम्बई और सिलचर संभाग , 57 kg भार वर्ग में चेन्नई, देहरादून,चंडीगढ़ जयपुर और सिलचर तथा 60 kg
भार वर्ग में आगरा, कोलकाता,सिलचर,जयपुर,पटना,दिल्ली और जम्मू के मुक्केबाजों ने अपना कौशल दिखाते हुए अपने मुकाबले जीते । अंडर-19 बालिका 45 kg भार वर्ग में मुम्बई,वाराणसी,गुरुग्राम,लखनऊ और पटना 48 kg भार वर्ग में चेन्नई, मुम्बई ,वाराणसी,आगरा और पटना 51 kg भार वर्ग में दिल्ली,गुरुग्राम,जयपुऔर एर्नाकुलम रांची, रायपुर, वाराणसी, आगरा, जम्मू और देहरादून की टीमें विजयी रहीं।बैडमिंटन अंडर-19 बालिका वर्ग में भुवनेश्वर बनाम भोपाल मुकाबलों में भोपाल ,लखनऊ बनाम चेन्नई मुकाबलों में चेन्नई और हैदराबाद बनाम वाराणसी मुकाबलों में हैदराबाद, चंडीगढ़, देहरादून, पटना, आगरा और दिल्ली की टीमों ने जीत की टीमें विजयी रहीं। भारत के पारंपरिक खेल खो-खो में भी जोश और चपलता का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।
अंडर-17 वर्ग में बेंगलुरु, आगरा,पटना, भुवनेश्वर, लखनऊ, एर्नाकुलम, हैदराबाद,जबलपुर, जयपुर,कोलकाता और चेन्नई, टीमों ने अपने पहले मुकाबले जीत लिए।
प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए श्री अनुराग भटनागर (उपायुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन, चंडीगढ़ संभाग),श्री जुगल किशोर और श्री पी.सी.तिवाड़ी(सहायक आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन,चंडीगढ़ संभाग)ने स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
प्राचार्य
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सूरानुस्सी,जालंधर






