समाज वीकली यू के
निजामाबाद 12 जुलाई 2026- सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने संपर्क संवाद कार्यक्रम के तहत निजामाबाद के ब्लैक पॉटरी के कारीगरों से मुलाक़ात की। ब्लैक पॉटरी के लिए शासन स्तर पर कारीगरों को मिट्टी और मुफ़्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। देश-दुनिया से लोग ब्लैक पॉटरी देखने आते हैं ऐसे में आजमगढ़ से निजामाबाद के लिए रोडवेज की बस और निजामाबाद से ब्लैक पॉटरी कारीगरों के मुहल्ले से शीतलधाम होते हुए कठवा पुल, कुंवर नदी जाने वाली सड़क का तत्काल निर्माण किया जाए।
सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी कारीगरों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। कारीगरों ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी परेशानी ब्लैक पॉटरी बनाने के लिए मिट्टी का न मिलना और बिजली के बढ़ते बिल हैं। इन मुश्किलों में वह दूर से महंगी मिट्टी लेने को मजबूर हैं। इन दिक्कतों की वजह से उनके लिए अपना काम जारी रखना मुश्किल होता जा रहा है। आजमगढ़ के वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के ब्लैक पॉटरी के कारीगर मिट्टी और बिजली की समस्या से बदहाल हैं। दुनिया में आजमगढ़ की मिट्टी को पहचान दिलाने वाला निजामाबाद का कुम्हार समाज मिट्टी के लिए तरस रहा है। प्रशासनिक उपेक्षा के शिकार ब्लैक पॉटरी के कारीगर ब्लैक में मिट्टी खरीद रहे हैं। शासन-प्रशासन स्तर पर तत्काल मिट्टी उपलब्ध कराते हुए स्थाई समाधान के लिए मिट्टी प्रबंधन की नीति बनाई जाए।
किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट से दुनिया में देश का नाम रौशन करने वाले ब्लैक पॉटरी के कारीगरों के जीवन में रोशनी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बिजली का उन्हें बिल देना पड़ता है जबकि बुनकर समाज को अब फ्लैट रेट देना पड़ता है। कारीगरों ने दर्द बयान करते हुए बोला कि बिजली विभाग की पहली चेकिंग निजामाबाद में कुम्हारों के यहां होती है। वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट ब्लैक पॉटरी के कारीगरों को किसानों की तरह मुफ्त बिजली दी जाए और सुचारू रूप से बिजली संचालन हो इसके लिए विशेष विद्युत सप्लाई की जाए।
राजीव यादव ने कहा कि कुम्हार समाज के हक और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेंगे। जिस ब्लैक पॉटरी कला पर सिर्फ निजामाबाद ही नहीं, बल्कि पूरा आज़मगढ़ गर्व करता है, उसी कला को बचाए रखने वाले कुम्हार परिवार आज बहुत मुश्किल हालात में जीवन बिता रहे हैं। इस कला और इससे जुड़े कारीगरों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए सरकार को और अधिक ठोस कदम उठाने चाहिए।
संपर्क संवाद कार्यक्रम कार्यक्रम के जरिए विनोद प्रजापति, अखिलेश प्रजापति, बैजनाथ प्रजापति, महेन्द्र प्रजापति, संदीप प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, राम अवध, उमेश प्रजापति और अन्य कारीगरों से मुलाक़ात की हुई ।
सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल में राजीव यादव, सत्यम प्रजापति, डाक्टर राजेंद्र यादव, अवधेश यादव, हीरालाल यदव, अवनीश राय, दुर्गा यादव, अर्जुन, नंदलाल यादव, साहबदीन शामिल थे।
राजीव यादव
9452800752








