HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक स्कूल में मनाया गया बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर...

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक स्कूल में मनाया गया बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी का ‘परिनिर्वाण दिवस’

5

समाज वीकली यू के

जालंधर- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर में तिथि 6 दिसंबर 2025 को बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी को उनके परिनिर्वाण दिवस पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विशेष मेहमान श्री सोहन लाल सांपला जी (जर्मनी), स्कूल के प्रेसिडेंट श्री राम लुभाया जी, स्कूल के सेक्रेटरी इंजीनियर श्री जसवंत राय जी, सोसायटी मेंबर श्री कृष्ण मनी जी, सभी अध्यापकगण तथा विद्यार्थी शामिल हुए। सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा को फूल अर्पित किए। आए हुए मेहमानों को फूल देकर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात सभी के द्वारा पंचशील ग्रहण किए गए तथा बुद्ध पूजा की गई। मंच संचालन श्रीमती अंजलि गुप्ता द्वारा किया गया। इसके बाद बच्चों ने कविताएं, गीत तथा बाबा साहेब के जीवन पर भाषण दिया।

इस मौके पर श्री सोहन लाल सांपला जी ने बच्चों को बाबा साहब के जीवन में संघर्षों के बारे में बताया तथा उनकी विश्व प्रसिद्धि के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को बाबा साहब के मिशन को आगे ले जाने के लिए प्रेरित किया। इस के बाद श्री कृष्ण मनी जी ने भी बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा लेने तथा बाबा साहेब की दिखाई राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। इंजीनियर श्री जसवंत राय जी ने इस मौके पर बोलते हुए बच्चों को बाबा साहेब के जीवन के बारे में विस्तार से बताया तथा बच्चों को आज की राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी दी। उन्होंने बाबा साहेब के अंतिम दिनों के संघर्ष को भी बयान किया। इसके बाद स्कूल के प्रेसिडेंट श्री राम लुभाया जी ने बाबा साहेब को अद्वितीय बताते हुए कविता के माध्यम से बाबा साहेब की प्रशंसा की।

अंत में स्कूल के वाइस प्रिंसिपल श्री राजिंदर कुमार जी ने बच्चों को इस दिन का महत्व बताते हुए बच्चों को बाबा साहेब के जीवन से सीखने को कहा और ज्यादा से ज्यादा ज्ञान अर्जित करने को कहा। उन्होंने सभी आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस विशेष मौके पर स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को उनकी जरूरत के हिसाब से स्वेटर, शर्ट, पेंट, और ब्लेजर दिए गए। कई बच्चों को कॉपियां भी दी गई। इस के साथ ही जिन बच्चों ने स्कूल के वार्षिक समागम में भाग लिया था, उन्हें भी इनाम दे कर और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। श्री सोहन लाल सांपला जी को स्कूल की तरफ से मोमेंटो स्मृतिचिह्न दिया गया।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442

Previous articleAmma Returns to the UK After Six Years, Welcomed by Thousands at Sandown Park, Surrey, UK.
Next articleUK Sanctions on Gurpreet Singh Rehal: Fighting Khalistani Terrorism