HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

5

समाज वीकली यू के

जालंधर– बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल में 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस प्रोग्राम के मुख्य मेहमान श्री बी. डी . कलेर जी (रिटायर्ड IRS, चीफ़ कमिश्नर, इनकम टैक्स), विशेष मेहमान, विशेष मेहमान श्री के. डी. कलेर जी (DFO रिटायर्ड), विशेष मेहमान कर्नल एस एस सोखी जी चेयरमैन जिंदगी ए आस), श्री मुलख राज गिन्डा जी, (यूके), श्री रेशम लाल जी रिटायर्ड सीनियर मैनेजर, श्री रामजी रिटायर्ड मैनेजर, श्री बलविंदर पवार जी, श्री सुभाष चंद्र जी, श्री सुरिंदर सिंह अमर जी थे। इनके इलावा श्री सोहन लाल गिन्डा जी स्कॉटलैंड (चेयरमैन IBMT & BBAES), स्कूल के प्रेसिडेंट श्री राम लुभाया जी, सोसायटी मेंबर इंजीनियर श्री जसवंत राय जी, सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी, आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, सभी अध्यापकगण तथा विद्यार्थी शामिल हुए।

प्रोग्राम की करवाई चेयरमैन सर श्री सोहन लाल गिन्डा जी रहनुमाई में हुई। मंच संचालन श्रीमती गुरजीत कौर तथा श्रीमती अंजलि गुप्ता द्वारा की गई। प्रोग्राम की शुरुआत तथागत बुद्ध की प्रतिमा तथा देश भक्तों को फूल अर्पित कर के की गई। साथ ही आए हुए मेहमानों द्वारा शम्मा रोशन की गई। चेयरमैन सर तथा प्रिंसिपल साहिबा ने फूलों से मुख्य मेहमानों का स्वागत किया। तत्पश्चात सभी ने पंचशील ग्रहण किए। बच्चों ने अपनी कविताओं, गीतों तथा अपने भाषण के द्वारा देशभक्ति, संविधान के महत्व तथा देश की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया। बच्चों ने देशभक्ति तथा मातृभूमि भाव से संबंधित भावनाओं को व्यक्त करते हुए नाटक तथा कोरियोग्राफी भी की। स्कूल के अध्यापकों ने इस दिन से संबंधित अपने अपने विचार पेश किए, जिसमें आज़ादी के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया।

प्रोग्राम के मुख्य मेहमान श्री बी.डी. कलेर जी ने इस मौके पर अपने रहबर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को याद करते हुए उनके संघर्षों को बयान किया तथा बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया। श्री हुसन लाल जी ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए बच्चों को अच्छे मार्ग पर चलने तथा आज़ादी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। श्री जसवंत राय जी ने इस मौके पर बोलते हुए बच्चों को आज़ादी का महत्व बताया तथा देशभक्तों द्वारा किए संघर्षों को उजागर किया। उन्होंने बच्चों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने तथा देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।विशेष मेहमान कर्नल एस.एस सोखी जी ने इस मौके पर बोलते हुए बच्चों को अपनी ऊर्जा सही दिशा की तरफ लगाने को कहा तथा शिक्षा के साथ साथ सेहत का भी महत्व बताया कि स्वास्थ्य अच्छा हुआ तो ही शिक्षा को अच्छे ढंग से प्राप्त किया जा सकता है।

स्कूल के चेयरमैन सर श्री सोहन लाल गिन्डा जी ने इस मौके पर सबको स्वतंत्रता की बधाई देते हुए आज़ादी दिवस को मनाने का मकसद बताया। बच्चों को अपना लक्ष्य बताया कि बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरह 22 स्कूल और बनाने हैं और इसमें सभी का योगदान जरूरी है क्योंकि शिक्षा ही वह रास्ता है जो आजादी बरकरार रखेगा। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक योगदान देने का आग्रह किया, उन्होंने बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी के संघर्षों को भी बयान किया। इस मौके पर स्कूल के प्रेसिडेंट श्री राम लुभाया जी के बेटे श्री राज कुमार राजा जी, जो फिलीपीन में रहते है, उन्होंने गरीब तथा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए 50,000 रुपए दिए। वे पिछले तीन सालों से लगातार दस बच्चों की माली सहायता कर रहे हैं। जैसे साहू जी महाराज जी ने बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर को पढ़ने के लिए उनकी सहायता की वैसे ही ये आज के दौर में उनकी भूमिका निभा रहे हैं। उनका यह कार्य बेहद प्रशंसनीय है।  इस मौके पर श्री जसपाल पाला जी (काला संघेया) की तरफ सभी को मिठाई बांटी गई।

अंत में आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी ने खंडित भारत का इतिहास बच्चों को बताया तथा उन्हें जागरूक होने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों को अपने आप में सुधार लाने, नैतिक पक्ष से खुद को मजबूत बनाने तथा समाज के लिए खुद को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी दानी सज्जनों तथा कार्यक्रम में मौजूद लोगों का धन्यवाद किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

स्कूल से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442

Previous articleਕੀ ਤੁਸੀਂ ਪੁਰਾਣੀ ਕਾਰ ਖਰੀਦਣ ਬਾਰੇ ਸੋਚ ਰਹੇ ਹੋ? ਜੇਕਰ ਤੁਸੀਂ ਇਨ੍ਹਾਂ 4 ਗੱਲਾਂ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦੇ ਹੋ, ਤਾਂ ਤੁਸੀਂ ਕਦੇ ਵੀ ਧੋਖਾ ਨਹੀਂ ਖਾਓਗੇ
Next article2 ਘੰਟੇ ਦੀ ਯਾਤਰਾ 40 ਮਿੰਟਾਂ ਵਿੱਚ ਪੂਰੀ ਹੋਵੇਗੀ, ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਦਾ ਐਨਸੀਆਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਤੋਹਫ਼ਾ, ਯੂਈਆਰ-2 ਅਤੇ ਦਵਾਰਕਾ ਐਕਸਪ੍ਰੈਸਵੇਅ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ