29 सितंबर को बलदेव मंदुरी में होगा किसान संवाद

मंदुरी, आजमगढ़ (समाज वीकली) किसान एकता समिति द्वारा किसान जन संवाद सम्मेलन का आयोजन बलदेव मंदुरी में 29 सितंबर 2024 रविवार को होगा। किसान एकता समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा कि किसानों-श्रमिकों की समस्याएं जैसे नहरो में पानी न आना, खाद-बीज सहकारी समितियों पर समय से न उपलब्ध होना, ग्राम पंचायत कार्यालय में संबंधित कर्मचारी अधिकारी की समय सारणी का उपलब्ध न होना, श्रमिकों को मनरेगा के तहत काम न मिलना, उपजाऊ जमीन को भूमि अधिग्रहण से बचाना, गांव, खेत-खलिहान, बाग-बगीचा, मकान उजड़ने से बचाना, कृषि से संबंधित रोजगार पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, अच्छी फसल का उत्पादन कैसे किया जाए कि किसानों की आय बढ़े मुद्दों पर चर्चा होगी। किसान-श्रमिक नीतियों, किसान श्रमिक संगठनों की स्थिति और भूमिका, भारत के विकास में कृषि का योगदान विषय पर विमर्श होगा। विनोद कुमार यादव 9451255044, प्रकाश रंजन राय 9450184818, महेंद्र यादव 8004 727168 किसान एकता समिति कंधरापुर बल्देव मंदुरी आजमगढ़

Previous articleਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਤੇ ਬਸਪਾ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਖਟਕੜ ਕਲਾਂ ਪੁਜੀ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਸੁਪਨਿਆਂ ਦਾ ਸਰਕਾਰ ਘਾਣ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਪ੍ਰਵੀਨ ਬੰਗਾ
Next articleउप-वर्गीकरण पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय विभिन्न अनुसूचित जाति उप-समूहों को कैसे प्रभावित करेगा?