युवा कर्मचारी नीरज कुमार ने दिया आर.सी.एफ. मजदूर यूनियन को अपने साथियों समेत समर्थन

आर.सी.एफ. मजदूर यूनियन सदैव कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखती है- नीरज कुमार 

हुसैनपुर (समाज वीकली) (कौड़ा)- रेल कोच फैक्ट्री हुसैनपुर कपूरथला के नीरज कुमार युवा समाज सेवक अपने कर्तव्य  एवं कार्य के प्रति जागरूक एवं कर्मठ कर्मचारी ने आर.सी.एफ. मजदूर यूनियन को अपने साथियों के साथ समर्थन दिया है।नीरज कुमार ने बताया कि आर.सी.एफ. मजदूर यूनियन सदैव कर्मचारियों के हितों का सदा ध्यान रखती है। श्री राजकुमार ने भी आर.सी.एफ. मजदूर यूनियन को ज्वाइन कर लिया है ।

उन्होंने इस यूनियन में अपना भरोसा जताया । इस अवसर पर श्री राम रतन सिंह और अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने नीरज कुमार और राजकुमार व उनके साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में आर.सी.एफ. मजदूर यूनियन भारी बहुमत से जीत दर्ज करवाने जा रही है और उन्होंने अन्य साथियों से भी अपील की कि यूनियन सदैव कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखती है।

सभी साथियों को  मजदूर यूनियन का समर्थन देना चाहिए ताकि अधिक से अधिक रेलवे कर्मचारियों की सेवा कर सके। इस अवसर पर सुखदेव सिंह, सतवेल सिंह, के एन . गुप्ता रणजीत सिंह, राजकुमार, मान सिंह ,अमरीक सिंह ,प्रवीण कुमार , सुच्चा सिंह , सुरेंद्र, विनीत सोनी, चंदन ,गुरप्रीत सिंह , गगनदीप सिंह, मेजर सिंह, रणधीर सिंह,वीरेंद्र सिंह संजीव कुमार,शिव सिंह आदि उपस्थित थे ।

Previous articleਪਿਆਰੇ – ਪਿਆਰੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਦਿਨ : ਬਾਲ ਦਿਵਸ
Next articleਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਲੋਕਤੰਤਰ ਲਈ ਖ਼ਤਰਾ: ਮੋਦੀ